---Advertisement---

प्रदेश की राजधानी रांची के कई इलाकों में लगा फिर धारा 144

On: October 4, 2023 8:44 AM
---Advertisement---

रांची : प्रदेश की राजधानी रांची में एक बार फिर से धारा 144 लागू कर दी गई है।रांची सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी यानी एसडीओ के आदेश से धुर्वा गोल चक्कर से प्रोजेक्ट भवन के रास्ते हटिया स्थित चांदनी चौक तक की 200 मीटर की परिधि में लागू की गई है।यह निषेधाज्ञा दिनांक आज (4 अक्टूबर) सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक के लिए लागू रहेगी।

यह आदेश राज्यस्तरीय पंचायत सचिवालय सेवा संघ अपनी मांगों को लेकर आज झारखंड मंत्रालय यानी प्रोजेक्ट भवन का घेराव करने की संभावना को देखते हुए दिया गया है। इससे सचिवालय की कार्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी इलाके में कई दूसरे सरकारी कार्यालय और उपक्रमों के दफ्तर भी हैं, जहां घेराव और प्रदर्शन से यातायात व्यवस्था बाधित हो सकती है। इसका विधि व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

ऐसे हालात न बने जिसको देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया है।

निषेधाज्ञा लागू क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना या चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों एवं धार्मिक तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम को छोड़कर) कानून का उल्लंघन माना जाएगा. किसी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी।किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को छोड़कर) कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका