---Advertisement---

गुमला: नेशनल स्पोर्ट्स डे पर 25 अगस्त को साइकिल रेस का आयोजन

On: August 22, 2024 5:55 AM
---Advertisement---

गुमला: नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 851 शाखाओं द्वारा साइकिल रेस का आयोजन होगा। जिसका मूल उद्देश्य राइड फॉर हेल्थ, राइड फॉर अर्थ हैं। मारवाड़ी युवा मंच गुमला द्वारा रविवार 25 अगस्त को साइकिल रेस का आयोजन किया जा रहा है।

यह रेस माहेश्वरी भवन लोहरदगा रोड गुमला से बरटोली टोटो पेट्रोल पंप तक व पुनः महेश्वरी भवन में समाप्त होगी। रेस में भाग लेने हेतु आवेदक अपना पंजीकरण निम्नलिखित स्थानों में कर सकते हैं।

1) अरुण साइकिल स्टोर 2) विजय साइकिल स्टोर एवं 3) महेश साइकिल स्टोर ,पंजीकरण हेतु आवेदक को अपना आधार कार्ड के साथ 150 रुपए जमा करना होगा। हर एक पंजीकरण पर एक टी-शर्ट मारवाड़ी युवा मंच गुमला द्वारा प्रदान किया जाएगा। रेस में जीतने वाले को क्रमशः ₹6000 ₹3100 एवं ₹2100 इनाम स्वरूप प्रदान किया जाएगा।आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। ये जानकारी गुमला शाखा अध्यक्ष सुमित चीनू साबू एवं सचिव संजीव मालानी,मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now