---Advertisement---

झारखंड: ईडी की SDPI के दर्जनों ठिकानों पर दबिश, रेड जारी

On: March 6, 2025 9:57 AM
---Advertisement---

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से एक बार प्रदेश के एसडीपीआई के दर्जनों ठिकानों पर दबिश दी है। सुबह से ही एसडीपीआई के पाकुड़ मौलाना चौक स्थित ऑफिस में ईडी की रेड पड़ी। जहां टीम इलेक्ट्रॉनिक सबूत दस्तावेजों को खंगाल रही है।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के दौरान मिले सबूतों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।ED ने प्रतिबंधित ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (PFI) के राजनीतिक संगठन SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे। संघीय जांच एजेंसी की ओर से SDPI के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैजी को गिरफ्तार किए जाने के बाद यह छापेमारी की गई। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में SDPI मुख्यालय सहित दो स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, तिरुवनंतपुरम, मलप्पुरम, आंध्र प्रदेश में नांदयाल, झारखंड में पाकुड़, महाराष्ट्र में ठाणे, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ और जयपुर में भी छापेमारी जारी है।

SDPI ने दावा किया था कि दोनों संगठनों के बीच एक संगठित संबंध है। पीएफआई राजनीतिक दल (एसडीपीआई) के माध्यम से अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। पीएफआई के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उसे एक गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने सितंबर, 2022 में उसे प्रतिबंधित कर दिया था। एसडीपीआई की स्थापना 2009 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। इस पर पीएफआई का राजनीतिक मोर्चा होने का आरोप है। यह भारत निर्वाचन आयोग में एक राजनीतिक दल के रूप में भी पंजीकृत है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now