---Advertisement---

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

On: March 24, 2026 11:05 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस को नई सफलता हाथ लगी है।

कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में चल रही जांच के दौरान पुलिस टीम ने हेहल उप डाकघर से नीदरलैंड से भेजी गई एलएसडी (लाइसर्जिक एसिड डाइथायलैमाइड) की एक और खेप बरामद की है। इस बार करीब 50 एलएसडी ड्रग्स जब्त किए गए हैं। इससे पहले इसी मामले में 100 एलएसडी बरामद किए जा चुके थे।
पुलिस के मुताबिक, पिछले महीने पंडरा इलाके में छापेमारी कर दो युवकों- कुमार अभिषेक और अविनाश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी छात्र हैं, जिनमें एक बीटेक और दूसरा बीकॉम का स्टूडेंट है। प्रारंभिक जांच में इनके पास से 100 एलएसडी ड्रग्स मिले थे।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ये ड्रग्स नीदरलैंड से पोस्ट के जरिए मंगाए जा रहे थे। इसके लिए आरोपियों ने डार्क वेब और क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल किया था, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो गया था।

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर हेहल उप डाकघर पहुंचकर पार्सल की पहचान कराई, जहां से अतिरिक्त 50 एलएसडी ड्रग्स बरामद किए गए। पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के अन्य लिंक तलाशने में जुटी है।

एलएसडी क्या है?

एलएसडी (लाइसरजिक एसिड डायएथाइलामाइड) एक अत्यंत शक्तिशाली साइकेडेलिक (मतिभ्रम उत्पन्न करने वाला) नशीला पदार्थ है। यह व्यक्ति के मस्तिष्क और इंद्रियों पर गहरा प्रभाव डालता है। इसके सेवन से व्यक्ति को वास्तविकता से अलग अनुभव (मतिभ्रम) होने लगते हैं।

एलएसडी की खोज वर्ष 1938 में स्विस वैज्ञानिक अल्बर्ट हॉफमन ने की थी। 1960 के दशक में यह पश्चिमी देशों में हिप्पी संस्कृति के दौरान व्यापक रूप से प्रचलित हो गई। एलएसडी का सेवन कागज के छोटे टुकड़ों (ब्लॉटर पेपर), तरल (लिक्विड) रूप में, टैबलेट या जेल के रूप में किया जाता है। इसे प्रायः जीभ पर रखकर या निगलकर लिया जाता है। एलएसडी मुख्यतः मस्तिष्क के सेरोटोनिन रिसेप्टर्स को प्रभावित करती है। ड्रग्स ले जाने वाले लोग भरपूर नशे में होते हैं लेकिन सामने वाला भी यह पहचान नहीं पाता है कि अगला ड्रग्स के नशे में है।

भारत में एलएसडी एक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ है। यह NDPS Act 1985 के अंतर्गत अवैध है। इसके निर्माण, खरीद, बिक्री या सेवन पर कड़ी सजा का प्रावधान है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद

क्रोमा की ‘फेस्टिव मेगा डील्स’ में कीमतों में 70 प्रतिशत तक की भारी कटौती

रांची में अब प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से नहीं बढ़ा पाएंगे फीस, शुल्क निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

होर्मुज स्ट्रेट में फंसे शिप के कैप्टन की मौत, रांची के अरगोड़ा में रहता है पूरा परिवार