---Advertisement---

दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया गया

On: September 23, 2023 3:44 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :- जैन धर्म का सर्वोच्च पर्व दशलक्षण पर्यूषण महापर्व का आज पांचवा दिन जैन धर्मावलंबियो ने उत्तम सत्य धर्म के रूप में मनाया। प्रातः दोनों दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म की पूजा व उत्तम सत्य धर्म की पूजा श्रद्धालु ,भक्तगण , महिलाएं , पुरुष व बच्चों ने बड़े ही भक्ति भाव से किया।

पंडित नयन शास्त्री जी ,निर्मल गंगवाल , ललित अजमेरा,नीरज काला के सान्धिय में पूजन विधान का कार्य भक्ति और आनंद के साथ संपन्न किया गया। प्रातः आज देवाधिदेव श्री 1008 पुष्पदंत नाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व ,अष्टमी पर्व तथा उत्तम सत्य धर्म की पूजा भक्ति भाव से दोनों मंदिर में उमंग उत्साह के साथ किया गया तथा निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

प्रातः बड़ा बाजार दिगंबर जैन मंदिर में बाहर से आए विद्वान पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उत्तम सत्य धर्म के दिन हमें सत्य को अपनी वाणी व्यवहार और भावना में लेकर आना है क्योंकि सत्यवादी की हमेशा जीत होती है हमें कठोर अप्रिय और ऐसे वचन नहीं बोलना चाहिए जो थोड़े समय के लिए तो मीठे लगे लेकिन बाद में उनका फल अपने लिए और दूसरों के लिए अहितकारी हो। सत्य का अर्थ मात्र ज्यों का त्यों नहीं बल्कि हित मित्र वचन बोलना है ,जिन वचनों से जीवों की विराधना हो , हिंसा संभव हो ऐसे वचन सत्य होते हुए भी असत्य ही हैं।

सत्य के विपरीत मिथ्यात्व वही समस्त संसार से भ्रमण का कारण है । सत्य धर्म के अंगीकरण से मोक्ष की राह प्रशस्त होती है। उन्होंने अंत में कहा कि जिसकी वाणी व जीवन में सत्य धर्म अवतरित हो जाता है उसकी संसार सागर से मुक्ति एकदम निश्चित है। संध्या में महाआरती ,णमोकार जाप ,शास्त्र वाचन का कार्यक्रम हुआ। रात्रि में जैन युवा परिषद के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कितना किसमें है दम बूझो तो जाने हम। इस कार्यक्रम की संचालिका सोनू विनायका थी।

जिन्होंने बहुत ही उत्साह पूर्वक कार्यक्रम आरंभ किया।नायरा पटौदी ,पावया विनायका ने बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुति मंगलाचरण के रूप में किया।
बहुत से लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया
उनमें से जीतने वाले प्रतियोगियों के नाम है
दीप्ति बोहरा ,वर्दिका छाबड़ा,विजय लुहाड़िया,सुधा छाबड़ा ,श्वेता बड़जात्या
रेखा विनायका ,अनीता विनायका ,रमयक जैन ,मीठी विनायका आदि। प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि आज के कार्यक्रम के प्रायोजक निर्मल कुसुम जी विनायका रहे। जीतने वाले प्रतियोगियों को विनायका परिवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समाज के कार्यकारणी सदस्य व प्रभारी विजय लुहाड़िया ने कहा कि श्रावक बड़े ही भक्ति पूर्वक जिनेंद्र प्रभु की आराधना करते हैं तथा शक्तिपूर्वक तपश्चरण ग्रहण करते हैं सभी के भक्ति भावों तपश्चरण की बहुत-बहुत अनुमोदना समस्त समाज की ओर से किया।उन्होंने कहा कि कल रविवार को सभी सुगंध दशमी का पर्व मनाएंगे एवं धूप अर्जन करेंगे।
समाज के महामंत्री पवन अजमेरा ने कहा कि कल उत्तम संयम का धर्म है जिस पर पंडित नयन जी शास्त्री प्रकाश डालेंगे, व उत्तम संयम धर्म की पूजा होगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे