---Advertisement---

गुमला: अबुआ आवास योजना के आवेदन पत्रों के साथ लापरवाही मामले में डीसी ने दिए जांच के आदेश, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

On: September 14, 2024 4:52 PM
---Advertisement---

मदन साहु
      
सिसई (गुमला): ग्राम पंडरानी में अबुआ आवास योजना अन्तर्गत ग्रामीणों से प्राप्त किये गये आवेदन पत्रों को शिविर में छोड़े जाने की घटना समाचार पत्र तथा स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से संज्ञान में आई है।


उक्त परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त के द्वारा मामले की जांच करने हेतु निर्देश दिया गया तथा जांच की अवधि समाप्त होने तक प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई तथा अंचलाधिकारी सिसई के वेतन को स्थगित रखा गया है। जांचोपरांत दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के निलंबन का प्रस्ताव राज्य सरकार को नियमानुसार प्रेषित किया जायेगा।

प्रखंड समन्वयक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के संविदा समाप्त करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उपायुक्त के निर्देश पर आज शनिवार को उप विकास आयुक्त गुमला तथा अनुमंडल पदाधिकारी गुमला के पर्यवेक्षण में शिवनाथपुर पंचायत अंर्तगत कर्मियों के द्वारा डोर टू डोर जाकर सभी नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसके साथ ही दिनांक 18 सितंबर को उक्त पंचायत में पुनः आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक योजना से वंचित न रह सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now