---Advertisement---

शहर में दो अज्ञात व्यक्तियों के मिले शव, पुलिस जांच में जुटी

On: May 25, 2024 3:14 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा रेलवे ट्रैक के पास 45 वर्षीय अधेड़ का शव और कदमा थाना अंतर्गत खरकइ नदी से भी एक व्यक्ति का शव बरामद किए जाने की खबर है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर दोनों की पहचान करने और मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसुडीह थाना क्षेत्र गदड़ा रेलवे ट्रैक पर स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हालांकि पुलिस शव की पहचान नही कर पाई है।पुलिस ने आस–पास की बस्तियों में पूछताछ भी की पर किसी ने भी मृतक को पहचानने से इंकार कर दिया। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है की ट्रेन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर कदमा थाना अंतर्गत खरकई नदी से भी एक व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शव नदी में बहकर आया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह की जुगसलाई में पदयात्रा

राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अहम योगदान

पाकिस्तान के कराची में जोरदार धमाका, तीन मंजिला इमारत ढही, 16 लोगों की मौत; 14 घायल

खेसारी लाल यादव ने राजनीति से लिया संन्यास! कहा- मेरे बस की बात नहीं… झूठ बोलना पड़ता है

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई

राहुल गांधी समेत 25‌ कांग्रेसी सांसदों को गोली मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया