सिल्ली:- मुरी बोकारो रेल मार्ग के झालदा कोटशीला के बीच पोल संख्या 369/13-11पर शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे झालदा आरपीएफ ने 55 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी में तैनात आरपीएफ एल. के.मिश्रा को सुचना मिला की रेलवे लाइन के किनारे एक शव पडा़ हुआ है।आरपीएफ घटना स्थल पर पहुँच शव को आसनसोल बोकारो मेमु पेसेंजर ट्रेन से मुरी ले जाया गया। जहाँ रेलवे के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जे कच्छप ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। मुरी जीआरपी ने शव को अपने कब्जे मे लेकर युडी कांड संख्या 3/23 दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। महिला की पहचान अंकुरी धीवर पति हराधन धीवर झालदा म्युनिसिपैलिटी वार्ड-12 गांव अड़सा पुरुलिया की रहने वाली थी। मृतक महिला बीना किसी को बताए शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से निकली थी। पुलिस ने बताया की महिला शायद ट्रेन से गिर गई है। जिससे दोनों पैर का पंजा पुरी तरह अलग हो गया है।
रेलवे लाइन के किनारे 55 वर्षीय महिला की शव बरामद












