---Advertisement---

नामकुम में स्वर्णरेखा नदी के रेलवे पुल के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

On: May 29, 2024 4:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम रेलवे क्रासिंग स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के नीचे नदी के किनारे से युवक का शव बरामद किया है। मृतक का बायां पैर कटकर रेल की पटरी पर ही रह गया और बाकी शरीर नदी में गिर गया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।थानेदार ब्रहमदेव प्रसाद ने बताया कि सुबह रेल पटरी की सुरक्षा और मरम्मत के लिए निकले गैंगमैनों ने पटरी पर कटा पैर देखा और नदी में शव देखकर मामले की जानकारी जीआरपी रांची को दी। जीआरपी ने इसकी जानकारी नामकुम पुलिस को दी। युवक के गले में रस्सी बंधी है, ये हत्या है या दुर्घटना पुलिस जांच में जुटी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद