---Advertisement---

खूंटी की युवती का गुमला में मिला शव, विरोध-प्रदर्शन, जांच की मांग

On: December 9, 2023 6:58 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गुमला:- बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के फोरी गांव के कुएं से सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की पहचान खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय लड़की के रूप में की गई। मृतका के पिता और भाई ने गुमला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचकर शव की पहचान की। शव की पहचान के बाद लड़की के पिता ने गुमला थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग किसी बादल नामक युवक से था। पिता को शक है कि बादल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए सिर और धड़ अलग-अलग कर कुएं में डाल दिया।

घटना के बाद शुक्रवार को भाजपा विधायक कोचे मुंडा के नेतृत्व में रनिया प्रखंड कार्यालय के सामने युवती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जांच की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, इसके बावजूद आदिवासियों की हत्या हो रही है। हेमंत सोरेन के शासनकाल में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक बीजेपी विरोध प्रदर्शन करेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह