---Advertisement---

लापता महिला की लाश बोरे में मिली, मची सनसनी

On: December 15, 2024 2:07 PM
---Advertisement---

गुमला :गुमला के मुरकुंडा कुम्हारटोली गांव में उस वक्त , सनसनी मच गई जब पिछले 12 दिसंबर से लापता महिला की बंद बोरे लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा से बरामद डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतक महिला की शिनाख्त 45 साल की चंद्रावती देवी के तौर पर की गयी। गुमला के मुरकुंडा कुम्हारटोली गांव में रहनेवाले सीताराम महतो की पत्नी थी। गुजरे 12 दिसंबर से वह लापता थी। आज उसकी डेड बॉडी मिली है।

मृतका के घरवालों के अनुसार बीते 12 दिसंबर को चंद्रावती देवी जंगल में लकड़ी चुनने गयी थी। उसके बाद वह घर नीं लौटी। जंगल में उसकी टूटी हुयी चूड़ियां मिली। साथ ही जलावन की लकड़ी का बंडल भी जंगल से सटे खेत में पड़ा मिला। मृतका चंद्रावती देवी के बेटे सुनील माती ने गुमला थाना में अपनी मां के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बेटे सुनील महतो ने बताया कि कुम्हारटोली गांव में 18 घर हैं। इसमें कुछ लोग उनके रिश्तेदार हैं। गांव के ही कुछ परिवार के लोग अक्सर उनकी मां को डायन कहते थे। कई बार तो मारने के लिए हमला करने घर में भी घुस चुके हैं। आशंका है कि अंधविश्वास में उसकी मां की हत्या कर दी गई है। सुनील ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी मां की हत्या के इरादे से गांव के कुछ लोग घर में घुस गये थे पर उस वक्त उसकी मां मेहमानी गयी थी, जिस चलते वह बच गयी।

घटना को लेकर SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने मीडिया को बताया कि महिला के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद लगातार पुलिस महिला की तालाश कर रही थी। आज महिला की डेड बॉडी मिली है। हत्या के पीछे के कारणों का पुलिस पता कर रही है। जल्द ही अपराधियों के गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें