---Advertisement---

जमशेदपुर:घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद

On: March 11, 2026 4:49 PM
---Advertisement---

भाजपाई पहुंचे परसुडीह थाना, थानेदार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: घाघीडीह भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पर कार सवार अपराधियों के द्वारा जानलेवा हमले की खबर आ रही है। हमला परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल रोड पर हुआ है। जब वह अपनी बेटी को स्कूल से स्कूटी पर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कार से उतरे हमलावरों ने उन पर लाठियों और बेसबॉल बैट से जमकर हमला किया। एक हमलावर ने बेसबॉल बैट से उनके सिर पर प्रहार किया, जिससे सिर फट गया। घायल आनंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव सिंहा समेत पार्टी के अन्य नेता परसुडीह थाने पहुंचे। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज जब्त कर लिया है। घटना का पूरा फुटेज CCTV में कैद हो गया है, जिससे पुलिस को जांच में बड़ी मदद मिली है।

आनंद कुमार के मुताबिक वे अपनी पुत्री को स्कूल से लेकर लौट रहे थे। जेल रोड पर अचानक एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद कार से उतरे हमलावरों ने उन पर लाठियों और बेसबॉल बैट से जमकर हमला किया। एक हमलावर ने बेसबॉल बैट से उनके सिर पर प्रहार किया, जिससे सिर फट गया।

इस दौरान उनकी पुत्री भी स्कूटी से गिर गई और उसे मामूली चोटें आईं। आनंद की अंगुली और पैर में भी गंभीर चोटें हैं। पीड़ित ने हमले में जमीन कारोबारी अमित कुमार और उसके साथियों का हाथ बताया।

उन्होंने कहा, “अमित कुमार से जमीन खरीद-बिक्री को लेकर पुरानी शिकायतें थीं। इसी का बदला लेने के लिए यह हमला कराया गया।

इधर अमित कुमार ने हमले में अपनी संलिप्तता से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वे बेकसूर हैं और पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन