---Advertisement---

बिशनपुरा निवासी शिव प्रसाद गुप्ता के निधन, रौनियार वैश्य समाज में शोक की लहर

On: February 10, 2026 8:27 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

रमना (गढ़वा)। बिशनपुरा निवासी समाजसेवी एवं रौनियार वैश्य समाज के वरिष्ठ संरक्षक शिव प्रसाद गुप्ता (72 वर्ष) का हृदयगति रुकने से निधन के बाद
स्थानीय रौनियार वैश्य समाज के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय शिव प्रसाद गुप्ता समाज के एक सशक्त स्तंभ थे, जिनके मार्गदर्शन और संरक्षण में समाज को निरंतर दिशा मिलती रही. उनके निधन से समाज ने एक अनुभवी, दूरदर्शी एवं समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.शोक व्यक्त करने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद,विजय प्रसाद,संजय प्रसाद,चिंटू गुप्ता, दिनेश गुप्ता,विश्वजीत कुमार,बबलू गुप्ता,मुकेश कुमार,अनिल कुमार,महेंद्र प्रसाद गुप्ता,उमेश प्रसाद सहित समाज के अन्य सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय गुप्ता सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाजहित के प्रति समर्पित थे.वे समाज के अग्रणी मार्गदर्शक के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे.समाज के उत्थान, एकता एवं संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है.समाजजनों ने कहा कि उनका असमय निधन न केवल रौनियार वैश्य समाज बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है.ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई.

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now