---Advertisement---

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

On: January 16, 2024 4:53 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हरफनमौला खिलाड़ी एम एस धोनी के खिलाफ उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करने की खबर है।दायर मुकदमे में दोनों ने 2017 के अनुबंध के कथित उल्लंघन के संबंध में धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ मानहानि कारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

यह अनुबंध धोनी और दिवाकर और दास की स्वामित्व वाली कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के बीच हुआ था। यह अनुबंध भारत और विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के लिए था।

मामला 18 जनवरी को न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों ने दिवाकर और दास के खिलाफ मानहानिकारक आरोप लगाए कि उन्होंने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के अनुबंध का सम्मान न करके धोनी से लगभग ₹15 करोड़ की धोखाधड़ी की है।

2000 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिवाकर ने कहा है कि इससे पहले कि कोई अदालत इस मुद्दे पर कोई ठोस निष्कर्ष दे पाती, धोनी के वकील दयानंद शर्मा ने 6 जनवरी, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दिवाकर और दास के खिलाफ आरोप लगाए।

बता दें कि धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। ये पूरा मामला 15 करोड़ रुपये से जुड़ा हुआ है।

इससे पहले धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। धोनी ने शिकायत में लिखा था कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके लगभग 16 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। खेल प्रबंधन कंपनी अरका स्पोर्ट्स के दो निदेशकों के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मामला दायर किया गया है। धोनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने क्रिकेटर की ओर से रांची की एक अदालत में अरका स्पोर्ट्स के डायरेक्टर मिहिर दिवाकर और सौम्या दास के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

दूसरी ओर दिवाकर और दास ने तर्क दिया है कि इन आरोपों को मीडिया में व्यापक रूप से दिखाया गया जिससे उनकी छवि खराब हुई। इसलिए, उन्होंने धोनी और उनकी ओर से काम करने वाले लोगों को उनके खिलाफ कोई भी मानहानिकारक आरोप लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने की मांग की है। मुकदमे में एक्स (पूर्व में ट्विटर) के साथ-साथ गूगल, यूट्यूब, मेटा (फेसबुक) और कई समाचार प्लेटफार्मों को दिवाकर और दास के खिलाफ कथित मानहानिकारक लेख/पोस्ट को हटाने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है।

धोनी ने पहले ‘एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी’, ‘एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी’ या ‘एमएस धोनी’ नामों के तहत विश्व स्तर पर क्रिकेट अकादमियों और खेल परिसरों को चलाने के लिए 2017 में हस्ताक्षरित अनुबंध के कथित उल्लंघन के लिए दिवाकर और दास के खिलाफ रांची में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।’ धोनी ने आरोप लगाया कि उनके प्राधिकरण पत्र को रद्द करने के बाद भी, दिवाकर और दास ने अनुबंध में उल्लिखित नामों के तहत कई क्रिकेट अकादमियां खोलीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था बाइक सवार, सामने से आ गई पलामू एक्सप्रेस, ट्रैक पर फंस गई बाइक और फिर…

बिहार: 3 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, 60 मामलों में था आरोपी; AK-56, AK-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में