---Advertisement---

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!

On: February 14, 2026 5:06 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या जमशेदपुर के शूटरों के द्वारा किए जाने की बात पुलिसिया जांच में सामने आ रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधियों की पहचान पुलिस के द्वारा किए जाने की बात बताई जा रही है जिसमें आकाश और आशुतोष जमशेदपुर के रहने वाले निवासी शामिल बताए जा रहे हैं तीसरे की तलाश जारी है। देहरादून पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जमशेदपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपराधियों की तलाश में लग गई है।

वहीं दूसरी इस हत्याकांड में सूत्रों का कहना है कि बागबेड़ा का विशाल सिंह भी शामिल बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस को है हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। टीम की नजर में बागबेड़ा का विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद और जुगसलाई का आशुतोष है. तीनों का चेहरा ही सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है।

इधर अखिलेश के गुरु विक्रम की हत्या के बाद फिर एक बार गैंगवॉर की आशंका बढ़ गई है। जिसको देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर है लेकिन हत्याकांड का कारण क्या है और मास्टरमाइंड कौन है इस बात का की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है की लेनदेन को लेकर विक्रम शर्मा की हत्या की गई है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो विक्रम शर्मा के नजदीकी ने ही काराबोर व लेनदेन को लेकर उसकी हत्या करवाई है। शूटर प्लेन से उत्तराखंड पहुंचे और हरिद्वार से भाड़े पर बाइक व स्कूटी लेकर देहरादून पहुंचे। शूटरों के पास विक्रम शर्मा के बारे में पूरी जानकारी थी कि वह कहां-कहां जाता है।

शूटरों ने हत्या के लिए सिल्वर सिटी जगह ही चुनी क्योंकि उस समय विक्रम शर्मा जिम आता जाता है। घटना के समय विक्रम शर्मा के पास पिस्टल थी लेकिन शूटरों ने उसे वेपन निकालने का समय तक नहीं दिया और धड़ाधड़ गोलियां चला दी। पहली गोली उसके सिर पर मारी जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, लघु सिंचाई कार्यालय का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजा सामग्री और महत्व

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

Pulwama Attack: 14 फरवरी का वो काला दिन, जब उजड़ गई 40 परिवारों की दुनिया