---Advertisement---

रांची: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के शिष्टमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

On: April 30, 2025 5:11 PM
---Advertisement---

रांची: माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। शिष्टमंडल ने भेंट के क्रम में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

शिष्टमंडल ने इसे मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल कश्मीर में शांति एवं पर्यटन को बाधित करने का कुत्सित प्रयास है, बल्कि वहां के स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।


ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई थी। इस हमले से कश्मीर के पर्यटन विकास के साथ-साथ इस सेक्टर से जुडे लोगों की आजीविका भी प्रभावित हुई है।

शिष्टमंडल ने इस सुनियोजित आतंकी घटना में शामिल दोषियों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की बात कही।

शिष्टमंडल ने राज्य की गिरती विधि-व्यवस्था की ओर भी राज्यपाल महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!