दिल्ली: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका 13 पार्षदों का इस्तीफा,नई पार्टी का एलान

---Advertisement---
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के पूर्व से जो झटका आम आदमी पार्टी को लगना शुरू है वह अभी भी जारी है दिल्ली में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा देकर एक अलग गुट बनाने की घोषणा की है, जिससे पार्टी की नगर निगम में स्थिति को बड़ा झटका लगा है।
इन बागी नेताओं में मुखेश गोयल भी शामिल हैं, जो नगर निगम दिल्ली (MCD) में सदन के नेता के रूप में एक महत्वपूर्ण पद पर थे। उनका जाना पार्टी के नगर निकाय स्तर पर अब तक के सबसे गंभीर आंतरिक मतभेदों में से एक माना जा रहा है। गोयल के नेतृत्व में इन पार्षदों ने एक नई राजनीतिक पार्टी “इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी” के गठन की घोषणा की।
आंतरिक कलह से जूझ रही है पार्टी
इस साल फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में गोयल ने AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे जीत दर्ज नहीं कर पाए। इन नेताओं ने पिछली नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। गोयल, जो पिछले 25 वर्षों से पार्षद रहे हैं, ने 2021 में कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल होने का फैसला किया था। यह घटनाक्रम हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों हार के बाद दिल्ली में AAP के लिए एक और झटका माना जा रहा है। इसके बाद से पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। इस घटनाक्रम के बाद MCD में AAP और BJP के पास 115-115 पार्षद हो गए, जिसमें नगर निगम में में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
ये पार्षद हुए बागी
नाम वार्ड संख्या
दिनेश कुमार 02
हिमानी जैन 153
रुनाक्षी शर्मा 88
उषा शर्मा 72
अशोक पंवार 109
राखी यादव 108
साहिब कुमार 107
राजेश कुमार लाडी 99
मनीषा कालरा 33
सुमानी अनिल 22
अशोक कुमार पांडे 109
मुकेश कुमार गोयल 15
देवेंद्र कुमार 196
हेमचंद गोयल 181
रानी खेड़ा 33