---Advertisement---

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी: कम्प्यूटर एप्पलीकेशन विभाग के 5 छात्रों को डेलॉयट ने 4 लाख के पैकेज पर किया लॉक

On: May 11, 2024 3:45 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की प्लेटमेंट ईकाई की ओर से कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर एप्पलीकेशन विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से पांच विद्यार्थियों का ‘डेलॉयट’ कंपनी की ओर से अंतिम रूप से चयन हुआ. विश्वविद्यालय के प्लेटमेंट सह मानव संसाधन विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम पूर्ण होने के साथ ही रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें देश-विदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों रहे हैं.

उन्होंने बताया है कि पिछले दिनों आयोजित कैम्पस ड्राइव में बीसीए विभाग के अभिषेक लायक, आरिफ अंसारी, अकांक्षा कुमारी, विकास कुमार और दिपेश साव को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कम्पनी ‘डेलॉयट’ में बिजनेस डेप्लवमेंट एसोसिएट के पद के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. चयनित सभी विद्यार्थियों को अभी प्रशिक्षण अवधि के दौरान 4 लाख का वार्षिक वेतनमान प्राप्त होगा. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात विद्यार्थियों की दक्षता एवं कार्य दायित्व के अनुसार वेतन वृद्धि की जाएगी.

विद्यार्थियों की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने उन्हें को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में विश्वविद्यालय प्रशासन और संकाय सदस्यों का योगदान सराहनीय है. हम आशा करते हैं कि अपना पाठ्यक्रम पूर्ण करने के साथ ही साथ हम अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उनके रोजगार प्राप्त करने में उनका मार्गदर्शन कर पाएंगे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now