---Advertisement---

गदड़ा:संजय श्रीवास्तव की हत्या के खिलाफ कायस्थ समाज में भारी आक्रोश,पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

On: March 20, 2025 5:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: परसुडीह के गदड़ा निवासी संजय श्रीवास्तव की हत्या के खिलाफ कायस्थ समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने इस हत्या की घोर निंदा की है।महासभा के जिलाध्यक्ष मदन मोेहन श्रीवास्तव ने प्रशासन से उचित न्याय करने की मांग की है। महासभा के जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव पिंटू श्रीवास्तव व रंजीत श्रीवास्तव ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। कहा है कि ऐसे अमानवीय और संवेदनहीन पड़ोसियों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की भीषण घटना का शिकार न बने। हमें सोचना होगा कि हम किस ओर जा रहे हैं एक ऐसे समाज की ओर जहां डर, असंवेदनशीलता और निष्क्रियता ने हमारी इंसानियत को ही निगल लिया है। महासभा की ओर से कहा गया है कि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे कड़ा रूख अख्तियार किया जाएगा।

राहरगोड़ा चित्रगुप्त पूजा समिति ने बैठक कर घटना की न्यायिक जांच की मांग की. बैठक में तय हुआ कि परसुडीह थाना प्रभारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में राकेश श्रीवास्तव, धनंजय श्रीवास्तव, गौतम लाल, देवशरण, रोशन श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, हर्ष मेहता और रवि प्रकाश उपस्थित थे.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मदन मोहन प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, अटल बिहारी मोहंती, अरुण श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, केके सिन्हा,

अमरेश श्रीवास्तव आदि ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर गदड़ा, राहरगोड़ा, टेल्को, गोविंदपुर, केबुल टाउन, बारीडीह समेत अन्य क्षेत्रों के चित्रांश परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now