---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन का नामांकन रद्द करने की उठी मांग, भाजपा प्रत्याशी ने लगाए ये आरोप

On: October 31, 2024 6:54 AM
---Advertisement---

Jharkhand Assembly Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन का बरहेट सीट से नामांकन रद्द करने के लिए भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम ने निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की है।

गमालियल हेंब्रम ने सीएम सोरेन को लेकर ये आरोप लगाए हैं:

दरअसल, भाजपा प्रत्याशी ने निर्वाचन पदाधिकारी से आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी उम्र 42 साल बताई थी। इस बार नामांकन के समय 24 अक्टूबर 2024 को दाखिल अपने शपथ पत्र में उम्र 49 साल बताई है।

गमालियल ने आरोप लगाया है कि 2019 में हेमंत सोरेन ने नामांकन फॉर्म में सिर्फ दो जमीन (प्लॉट) के बारे में घोषणा की थी। उक्त दोनों जमीन 2006 से 2008 के बीच खरीदी थी। 2024 में 23 प्लॉट का उल्लेख किया है। उक्त प्लॉट भी 2006 से 2008 तक के हैं। जब 23 प्लॉट पूर्व में खरीदे गये थे तो इसकी घोषणा 2019 के विधानसभा चुनाव में क्यों नहीं की गई थी।

गमालियल हेंब्रम ने शिकायत पत्र में ये आरोप लगाया है कि 2019 के चुनाव में हेमंत ने बोकारो के जरीडीह स्थित 43560 वर्गफीट जमीन का खरीद मूल्य 10,00,000 रुपए दिखाया था। 2024 के उसका वैल्यू 4,45,000 दिखाया गया है। दोनों चुनाव में जमीन की खरीद की तारीख 24 नवम्बर 2006 है। आखिर जमीन की कीमत 2024 में कैसे कम हो गई। साथ ही 2019 के नामांकन फॉर्म में हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम एक सियाज कार थी, जबकि 2024 में अपनी पत्नी के नाम से इसे नहीं दिखाया गया है। 2019 में उल्लेख एक केस अभी लंबित है या समाप्त हो गया है, इसका भी जिक्र शपथ पत्र में नहीं है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें