---Advertisement---

देवघर: 20 दिन बाद होने वाली थी शादी, फंदे से झूलता मिला युवक,मचा हड़कंप, मामला संदिग्ध

On: April 17, 2025 5:25 PM
---Advertisement---

देवघर: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा पाथर गांव से एक सनसनीखेज खबर आ रही है।कैनभटीया टांड में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ में फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान अंजन कुमार मंडल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है जिसकी शादी आगामी 7 मई को होने वाली थी।स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी।

पुलिस के पहुंचने में काफी देर हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।

मृतक के भाई विकास कुमार मंडल ने घटना को साजिशन हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के साथ काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था और पंचायत में मामला उठने के बावजूद कुछ लोगों ने साजिश रचकर अंजन की हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। विकास ने यह भी बताया कि अंजन के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे, जो इस मामले को संदिग्ध बनाता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

अलीगढ़:प्रेमी के साथ होटल में रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पुलिस के साथ पहुंच गया,पति, फिर! देखें वीडियो

LPG यूजर्स के लिए जरूरी खबर, तुंरत पूरा कर लें ये काम; वरना होगी परेशानी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग का एक और बड़ा एक्शन, डीजीपी को हटाया, सिद्धनाथ गुप्ता बने नए डीजीपी