---Advertisement---

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का प्लेन क्रैश, गंभीर रूप से हुए घायल

On: January 28, 2026 9:39 AM
---Advertisement---

बारामती(महाराष्ट्र): बारामती में आज सुबह एक गंभीर विमान हादसा हुआ है, जहां महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार की फ्लाइट क्रैश लैंडिंग का शिकार हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के समय हुई है। अजीत पवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अजीत पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज बारामती में एक सभा करने वाले थे। इसके लिए आज सुबह प्लेन से बारामती आए थे। हालांकि, लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया।


बताया जा रहा है कि हादसे में अजीत पवार के अलावा कुछ और लोग भी घायल हो गए हैं। हालांकि, प्लेन में कितने लोग सवार थे, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now