---Advertisement---

गुमला: मॉक टेस्ट में पम्पापुर इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा, उपायुक्त ने किया सम्मानित

On: January 28, 2026 10:33 AM
---Advertisement---

गुमला: मंगलवार (27 जनवरी 2026) को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा मैट्रिक एवं इंटर मॉक टेस्ट-2 में जिला टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर पम्पापुर इंटर महाविद्यालय, पालकोट (गुमला) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

विज्ञान संकाय में ओवैस आलम, मेहरान इकबाल एवं आकांक्षा कुमारी ने जिला टॉप किया, वहीं वाणिज्य संकाय में आशुतोष रजक, संजय खड़िया एवं सुलेखा कुमारी जिला टॉपर रहे।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने सभी टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला टॉपर बनना छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने न केवल अपना बल्कि अपने महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।


वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी टॉपर छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन करें।
जिला टॉपर बनने की इस उपलब्धि पर पम्पापुर इंटर महाविद्यालय परिवार, पालकोट एवं महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार जायसवाल ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


उक्त जानकारी मीडिया को पम्पापुर इंटर महाविद्यालय, पालकोट (गुमला) के प्राचार्य मनोज कुमार जायसवाल द्वारा दी गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now