---Advertisement---

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लगाए गए शिविरों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

On: August 8, 2024 3:15 PM
---Advertisement---

आवेदन प्राप्त करने और पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया का उपायुक्त ने लिया जायज़ा

दस्तावेज में किसी तरह की कमी हो तो आवेदक को बताएं- उपायुक्त

ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें- उपायुक्त

रांची :-झारखंड मुख्यमन्त्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर रांची ज़िला के विभिन्न पंचायत/वार्ड एवं आंगनबाड़ी में सुबह 8:00 बजे से रात 08:00 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज दिनांक 08 अगस्त 2024 को उपायुक्त, राँची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने नामकुम प्रखंड के खिजरी पंचायत भवन, प्रज्ञा केंद्र नामकुम, ललखटंगा, रांची शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 49, 45, दर्जी मोहल्ला, सेठ सीता राम विद्यालय डोरंडा, बिहार क्लब में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने और पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया का बारीकी से जायज़ा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पोर्टल में एंट्री के समय सतर्कता बरतें वीएलई- उपायुक्त

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने वीएलई के पास जाकर आवेदन पोर्टल में अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज से योजना अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को और आसान कर दिया गया है, अब ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। योजना के लाभ के लिए अब सिर्फ 4 दस्तावेज़ की आवश्यकता है। एक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की छायाप्रति की जरूरत है। राशन कार्ड में नाम नहीं होने पर आवेदिका के पिता/पति का राशन कार्ड मान्य होगा। उन्होंने बताया कि अब वोटर ID की जरूरत नहीं है। उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों की यथाशीघ्र एंट्री करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पोर्टल में एंट्री के समय सभी वीएलई सतर्कता बरतें।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शिविर में ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मचारी रखने और वही पर आवेदक को पावती देने का निर्देश दिया गया है।

बिचौलियों से सावधान रहें”

शिविर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों से भी बात की। आवेदकों को उन्होंने बताया कि योजना के तहत आवेदन से लेकर हर प्रक्रिया बिल्कुल निःशुल्क है, बिचौलियों से सावधान रहें, किसी भी स्तर से अवैध राशि की मांग पर निम्न नम्बरों पर शिकायत करें।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, राँची श्री रवि शंकर मिश्रा भी मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका