---Advertisement---

जिला स्तरीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारणी समिति की बैठक में शामिल हुए उपायुक्त राहुल सिन्हा, अनुमोदित प्रस्तावों को समिति द्वारा किया गया स्वीकृत।

On: August 24, 2023 1:54 AM
---Advertisement---

रांची :- बीते बुधवार को उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारणी समिति की बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सचिव बाजार समिति, प्रतिनिधि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डीआरडीए एवं विभिन्न प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में खाद्य सुरक्षा मिशन- दलहन मोटे अनाज एवं न्यूट्री सीरियल योजना के क्रियान्वयन किये जाने वाले वार्षिक कार्य योजना (2023-24) पर विचार विमर्श किया गया।

जिला स्तरीय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारणी समिति द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा- दलहन के वार्षिक कार्य योजना 2023-24, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा- मोठे अनाज के वार्षिक कार्य योजना 2023-24 से सम्बंधित प्रस्तावों के सफल संचालन हेतु अनुमोदित प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन के वार्षिक कार्य योजना के तहत Inter Cropping अन्तर्गत अरहर+मक्का का प्रत्यक्षण हेतु कांके, नगड़ी, रातू एवं नामकुम प्रखंड के लाभुकों को प्रत्यक्षण हेतु बीज उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया।

improved package अंतर्गत मक्का के संकुल प्रत्यक्षण हेतु अनगड़ा, बेड़ो, बुढ़मू सहित कुल 14 प्रखंडों में बीज वितरण के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया।

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन योजनान्तर्गत बीज की अनुपलब्धता के कारण खरीफ मौसम में जिन फसलों का प्रत्यक्षण नहीं हो पाया है उन फसलों के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रबी एवं खरीफ मौसम में प्रत्यक्षण कराये जाने के प्रस्ताव को समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला