---Advertisement---

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने की पेयजल एवं स्वच्छता, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल की समीक्षा

On: August 20, 2024 3:47 PM
---Advertisement---

जिले में मॉडल विलेज की संख्या बढ़ाने, सभी पंचायत में प्लास्टिक पृथक्करण शेड निर्माण करने का निदेश

टीम बना कर ODF हो चुके गांवों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने का निर्देश

रांची :-आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा की गई।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, राँची श्री दिनेश कुमार यादव के साथ कार्यपालक अभियंता रांची पूर्वी, कार्यपालक अभियंता, रांची पश्चिमी एवं सभी प्रखंड के सहायक अभियंता/ कनीय अभियंता मौजूद थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा रांची जिले में मॉडल विलेज की संख्या बढ़ाने, सभी पंचायत में प्लास्टिक पृथक्करण शेड निर्माण करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित क्षेत्र में जर्जर हो चुके भवनों को चिन्हित कर एनओसी प्राप्त करते हुए प्लास्टिक पृथक्करण शेड का निर्माण सुनिश्चित करें। उपायुक्त द्वारा सभी पंचायत में कचरा उठाने वाली गाड़ी का जल्द से जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंडों में एक टीम का निर्माण कर ODF हो चुके गांवों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के बीडीओ के सहयोग से प्रत्येक पंचायत में 15वीं वित्त आयोग मद से इनसिनेरेटर का निर्माण सुनिश्चित करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now