---Advertisement---

बिहार पूर्ण शराबबंदी के बावजूद फिर से एक बार जहरीली शराब कांड,कई मौतें ,कई के आंखों की रोशनी गई

On: October 16, 2024 11:45 AM
---Advertisement---

बिहार: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद फिर से एक बार जहरीली शराब कांड की खबर है। बताया जा रहा है कि छपरा और सिवान जिले में जहरीली शराब के सेवन से आठ लोगों की मौत हो गई है। इस बात से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लोगों में भय का माहौल कायम है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मौतों की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।घटना के बाद महाराजगंज के एसडीपीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि सिवान जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र में सात लोगों की और छपरा में एक की मौत हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छपरा जिले के मशरख में जहरीली शराब के पीने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

बताया जाता है कि मशरख के इब्राहिमपुर में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है. कई और लोगों की तबीयत जहरीली शराब पीने के बाद खराब हुई है. उन्हें इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उनको सदर अस्पताल में ले जाया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. घटना मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला की बताई जा रही है।

मछली पार्टी के बाद फिर शराब पार्टी

मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही इलाके में मछली पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें शराब का भी सेवन किया गया. शराब पीने के बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी, जिसके बाद सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया. छपरा में मृत व्यक्ति का नाम इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य शमशाद और मुमताज अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सभी पीडित मजदूर तबके के बताये जा रहे हैं. हालांकि शराब कहां से आया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है. जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के लक्षण पर इलाज शुरू कर दिया है. इधर घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा हुआ है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now