---Advertisement---

शराबबंदी के बावजूद बिहार में फिर जहरीली शराब पीने से 20 मौतें! 50 अस्पताल में,मचा हड़कंप

On: October 17, 2024 5:55 AM
---Advertisement---

बिहार: बिहार में शराब बंदी के बावजूद जहरीली शराब के सेवन से सिवान जिले में 20 लोगों के मौत होने की बात बताई जा रही है। सिवान एसपी अमितेश कुमार ने 20 मौतों की आशंका जताई है।

सीवान के भगवानपुर थाना क्षेत्र और लकड़ीगंज क्षेत्र मे संदिग्ध स्थिति में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ते जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक सिविल सर्जन ने 20 लोगों की पोसमार्टम रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है।वहीं कुछ लोग अस्पताल मे इलाजरत हैं. इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अभी भी कुछ डेड बॉडी को दाह संस्कार के लिए शमसान घाट ले जाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हडकंप मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार, सिवान जिले में जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई है। घटना सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है. घटना के बाद महाराजगंज के एसडीपीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

छपरा में शराब पीने से मौत, कई लोगों की गई आंखों की रोशनी

छपरा जिले के मशरख में जहरीली शराब के पीने से एक व्यक्ति की मौत की खबर है. मिली खबर के अनुसार, यहां मशरख के इब्राहिमपुर में शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है. कई और लोगों की तबीयत जहरीली शराब पीने के बाद खराब हुई है. उन्हें इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर ईलाज के लिए उनको सदर अस्पताल में ले जाया गया है. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. घटना मसरख के इब्राहिमपुर काइया टोला की बताई जा रही है.

पहले हुई मछली पार्टी, फिर पी गई जहरीली शराब

मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले ही इलाके में मछली पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें शराब का भी सेवन किया गया. शराब पीने के बाद से ही उनकी तबियत खराब होने लगी, जिसके बाद सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया. छपरा में मृत व्यक्ति का नाम इस्लामुद्दीन बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य शमशाद और मुमताज अंसारी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. सभी पीडित मजदूर तबके के बताये जा रहे हैं. हालांकि शराब कहां से आया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन बीमार लोगों ने शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात डॉक्टर को बताई है. जिसके बाद डॉक्टरों ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के लक्षण पर इलाज शुरू कर दिया है. इधर घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हडकंप मचा हुआ है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन