---Advertisement---

जमशेदपुर: राजद की बैठक में मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा

On: December 14, 2025 8:35 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:राष्ट्रीय जनता दल, जिला पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय, साकची में संपन्न हुई। इस बैठक में मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री शंभु नाथ चौधरी ने की।

बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम के सभी 36 वार्डों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी तथा महापौर पद का भी चुनाव लड़ा जाएगा। इसी प्रकार जुगसलाई नगर परिषद के सभी वार्डों एवं अध्यक्ष पद पर भी राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी।

इस बैठक में पार्टी के राज्यस्तरीय पदाधिकारी, जिला के वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही संसद की नई सदस्य बनने पर मंजूषा जी का स्वागत भी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री शंभु नाथ चौधरी ने कहा कि मानगो नगर निगम के गठन के लिए आंदोलन और संघर्ष उन्होंने स्वयं जनता के साथ मिलकर लड़ा था। उसी संघर्ष के परिणामस्वरूप मानगो नगर निगम का गठन हुआ और मानगो की जनता को तीसरे मत का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उस आंदोलन में जिन लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई थी, उन्हें चिन्हित कर प्रत्येक क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाएगा और उन्हें जिताने के लिए पार्टी पूरी ताकत से काम करेगी।

श्री चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए ऐसे अच्छे और ईमानदार लोगों को चुना जाना आवश्यक है जो समाज के कल्याण और विकास के लिए समर्पित हों।

बैठक में पार्टी के प्रदेश नेता समीम अंसारी, मंसाई मांझी, मंजू साह, अर्के सिंह, जोगेंद्र यादव, बी. एन. वर्मा, जिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, शौकत अली, कन्हैया यादव, सुवेंदु हलदर, बरनदेव मंडल, समीम अंसारी सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार