---Advertisement---

गारू: प्रतिमा के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न, भक्तों ने लगाए जयकारे

On: October 12, 2024 4:51 PM
---Advertisement---

निरंजन प्रसाद

गारू (लातेहार): बारेसाढ़ बस स्टैंड में साई क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगो की मदद से हुआ। जिसमें माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। जुलूस के दौरान जयकारों और संगीत के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।


मूर्ति विसर्जन से पहले भक्तों ने माता की आरती और विशेष पूजा अर्चना की, जिसमें उनकी कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की गई। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जो पारंपरिक परिधान में सजे-धजे थे और मां दुर्गा की विदाई के दौरान उमंग और उत्साह का माहौल बना रहा। अंत में, प्रतिमा को बस स्टैंड के पास झूमरी स्थित जलाशय में विधिपूर्वक विसर्जित किया गया।


विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि माता ने पूरे आयोजन के दौरान अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखा। उन्होंने प्रार्थना कि मां दुर्गा सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख लाएं और अगले वर्ष फिर से उनकी पूजा का अवसर मिले।

इस अवसर पर काफ़ी संख्या मे पुलिस बल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव सचिव अशोक प्रसाद, राकेश कुमार, शेरा कुमार राजू प्रसाद, अरबिंद प्रसाद, अनूप कुमार, राहुल कुमार, श्रवण कुमार, गणेश यादव, भोला यादव सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now