---Advertisement---

गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा, भजनों पर थिरके भक्त

On: March 15, 2024 2:37 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

राहे -प्रखंड के सताकी गांव में बृहस्पतिवार को शाम गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व बालिकाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा का नेतृत्व गणेश शंकर विद्यार्थी एवं पं रवि ठाकुर कर रहे थे।कलश यात्रा में पुरुष, महिलाओं व बालिकाओं ने हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे नाम का उच्चारण एवं भक्ति भाव में लीन होकर आगे बढ़ रहे थे। सभी श्रद्धालु श्वेत और पीला वस्त्र धारण कर एवं हाथों में ध्वज लिए बैंड-बाजे के साथ नाचते-झूमते और जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। राम दरबार से कलश यात्रा निकलकर गांव से होते हुए रामघाट पहुंची।जहां गांव की छोटी नदी से कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। पं सपन ठाकुर द्वारा विधिविधान पूर्वक पूजन कर कलश में जल भरा गया। कलश में भरे जल से रात्रि में प्रभु श्री राम चन्द्र जी का राज्याभिषेक किया जाएगा।इसके साथ ही पांच दिवसीय श्रीराम चरित मानस कथा, पाठ,प्रवचन एवं महायज्ञ का आज समापन हो जाऐगा।
यज्ञ के अंतिम दिन संध्या कालीन आरती,रात में कथा, रामलीला, राज्याभिषेक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं कल पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज,विष्णु चरण महतो, रामेश्वर महतो,जयराम महतो, दशरथ महतो,फेकला महतो, रविन्द्र नाथ महतो, अश्विनी कुमार मेहता,अमीन ,भीम,रमेश महतो, सुभाष,अकलू,अम्बुज, अक्षय, अनिल, विश्वनाथ , दिनेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि