---Advertisement---

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

On: January 15, 2025 1:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी स्वर्णरेखा नदी के पावन तट पर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर तकरीबन हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठी होने लगी। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा पाठ और दान पुण्य का कार्यक्रम कर नदी तट पर बैठकर तिल के लड्डू,पीठा,दही चूड़ा का सेवन किया। श्रद्धालु सिल्ली आसपास क्षेत्र समेत पश्चिम बंगाल के कोटशिला, झालिदा, तुलिन इत्यादि जगहों से आए थे। बताते चले कि यह त्यौहार नई फसल के मौसम की शुरुआत तथा समृद्धि का प्रतीक माना जाता रहा है। लोग देश भर में रंग-बिरंगे पतंगे उड़ाते हैं। यह भी माना जाता है की मकर संक्रांति से शीत ऋतु का अंत और बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस समय सूर्य की किरणें स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है। इसी क्रम में स्वर्णरेखा नदी के पूर्वी तट तुलिन में मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने मेला का आनंद भी उठाया। मेले में काफी चहल-पहल थी। वहीं मेले में बंगाल पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now