---Advertisement---

रमना: छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बने धनंजय गुप्ता

On: November 2, 2024 11:19 AM
---Advertisement---

रमना (गढ़वा): छठ महापर्व को धूम धाम से मनाने को लेकर श्री सीताराम मानस मंदिर के प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमे मुख्य रूप से भगवान भास्कर का अस्थाई प्रतिमा बनाने, गुलहरी बांध से टेढ़की पुल स्थित छठ घाट तक समुचित लाईट के व्यवस्था करने,छठ घाट पर साफ सफाई,साउंड सहित समुचित टेंट का व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक छठ घाट कमेटी का गठन किया गया.जिसमें धनंजय प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष,महेंद्र प्रसाद गुप्ता को सचिव,रविशंकर गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता को  कोषाध्यक्ष बनाया गया.

वही संरक्षक के रूप में अजित कुमार सोनी,टूटू सिंह,शक्ति सिंह,दीपक सिंह,सोनू सिंह,संजय प्रसाद,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,समाज सेवी मुन्ना प्रसाद,अमित सोनी का नाम को मनोनीत किया गया. वही दिनेश गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया.इसी तरह सक्रिय सदस्य के रूप में अनुज कुमार,रोहित वर्मा,त्रिपुरारी सोनी,सोनू सोनी,शूमम कुमार,ललन गुप्ता,सुनील प्रसाद,राजू कुमार,टुनटुन सोनी,संजय प्रसाद,सौरव गुप्ता,बलराम प्रसाद,डब्लू गुप्ता,मंतोष चंद्रवंशी,सहित अन्य लोगों का नाम सामिल है.

इस अवसर पर अध्यक्ष धनंजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा समिति के सदस्यों ने जिस प्रकार भरोसा जताते हुए प्रभार देने का कार्य किया है मै उसे पूरी ईमानदारी से कार्य करने का काम करूंगा.कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.कहा कि समुचित साफ सफाई, लाइट,टेंट के साथ भक्ति जागरण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now