---Advertisement---

धनबाद: अवैध कोयला खनन के दौरान 9 मजदूरों की मौत, चाल धंसने से हुआ हादसा

On: July 23, 2025 2:36 AM
---Advertisement---

धनबाद: जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक अवैध रूप से संचालित कोयला खदान में खनन के दौरान चाल के धंसने से 9 मजदूरों के मौत की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआ। जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं है। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद, इलाके में मचा हड़कंप और स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।

इस हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा, धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से 9 मजदूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने SSP धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now