---Advertisement---

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया धनबाद जेल,आतंक का पर्याय बन चुके शूटर अमन सिंह की हत्या

On: December 3, 2023 4:29 PM
---Advertisement---

धनबादः धनबाद मंडल जेल गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया। आतंक का पर्याय बन चुके जेल में बंद अमन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी गई। जिससे जेल प्रशासन, प्रशासन पुलिस और माफिया तंत्र में हड़कंप मच गया है। खतरनाक घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि कैदियों के दो पक्षों के बीच गैंगवार के कारण मारपीट हुई उसके बाद फायरिंग की घटना घटी। अमन सिंह को तकरीबन आधा दर्जन गोली मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही अमन सिंह को गंभीर हालत में एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच करने धनबाद जेल पहुंची।

बता दें कि अमन सिंह की गिरफ्तारी वर्ष 2017 में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में हुई थी। यूपी पुलिस ने अमन को गिरफ्तार किया था। 2017 से अमन धनबाद जेल में बंद था।

बताया जाता है कि जेल से ही अमन सिंह अपने गुरुओं से रंगदारी का खेल खेल रहा था। कई लोगों से रंगदारी की मांग की थी। उसे पर तकरीबन तीन दर्जन मामले दर्ज होने की बात बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर धनबाद जेल में गंगवार और गोली चालन हत्या जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। आखिर कैसे जेल में हथियार पहुंचा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित