---Advertisement---

धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

On: July 29, 2024 11:54 AM
---Advertisement---

धनबाद: झारखंड के पूर्व मंत्री और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के नेता बच्चा सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने धनबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बच्चा बाबू सूर्य देव सिंह के छोटे भाई थे। बच्चा बाबू झरिया से विधायक थे और बाबूलाल मरांडी की सरकार में उन्हें नगर विकास मंत्री बनाया गया था। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही वे बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। वे दिल्ली से लौटकर धनबाद आए थे। हाल ही में उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 12:20 बजे उनकी मौत हो गई। बच्चा सिंह के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी समय पूरे धनबाद में सूर्यदेव सिंह के नाम की धाक थी और पांचों भाईयों का परिवार सिंह मेंशन के नाम से जाना जाता था। बच्चा सिंह भी इसी सिंह मेंशन परिवार का हिस्सा थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

धनबाद:गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया, प्रिंस खान के दो शूटरों का पुलिस एनकाउंटर, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक गुर्गे को लगी गोली; दारोगा भी घायल

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

धनबाद: DRM कार्यालय में CBI की छापेमारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विद्युत अभियंता गिरफ्तार

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान