---Advertisement---

गोलमुरी थाना में शांति समिति की बैठक, मॉब लिंचिंग के खिलाफ विचार विमर्श

On: February 26, 2025 9:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार की अध्यक्षता में शाम 5 बजे संपन्न हुई ।


जिसमें महाशिवरात्रि पर्व पर चर्चा की गई तथा मॉब-लिंचिग ( भीड़ द्वारा किसी आरोपी की जान ले लेना) पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और ऐसी घटनाओं पर शांति समिति द्वारा सहयोग किया जाएगा तथा इसके लिए थाना के क्षेत्र में लोगों को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में जागरूक करने का काम किया जायेगा किसी भी तरह की घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत थाना प्रभारी अथवा वरीय पदाधिकारीयों को सूचित करना सभी का कर्तव्य होगा इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व पर शिवजी की बारात के रूप में झांकियां जिस स्थान से निकाली जाती है।

इस अवसर पर स्थानीय समस्याओ पर भी विचार किया गया, उसमें प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा इस बैठक में मुख्य रूप से थाना प्रभारी श्री राजन कुमार के अलावा शांति समिति की ओर से मोहम्मद फैयाज़, बिपिन झा, सुनील कुमार, परबिंदर सिंह सोहल, इंदरजीत गुहा, जसबीर सिंह, अमिया ओझा,बंटी अग्रवाल, मोहम्मद निजामुद्दीन, सबिता सिंह, गुरदीप सिंह काक्के, मोहम्मद वाहिद बाबला, गुरुमिलन, सुखदेव सिंह मल्ली, राजेश कुमार मिश्रा, रंजीत सिंह, बलबीर सिंह बबलू,सुब्रत चौधरी, अशोक कुमार,रामबालक चौधरी, दलबीर सिंह, कलावती देवी के अलावा थाना के पदाधिकारी भी शामिल थे ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now