रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को कैंब्रिज ट्रस्ट के पूर्व सलाहकार एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्व. बी.के. चाँद की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्व. चांद के पुत्र एवं आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष कौशिक चाँद द्वारा कर्मचारियों को स्वेटर, शॉल, जैकेट सहित अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए।
उल्लेखनीय है कि कौशिक चांद प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद कर्मचारियों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण करते हैं। इस वर्ष भी संस्थान के लगभग पाँच दर्जन से अधिक कर्मचारियों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। गर्म कपड़े पाकर कर्मचारी काफी प्रसन्न नजर आए।
कार्यक्रम में कैंब्रिज ट्रस्ट के ट्रेजरर नवनीत सिंह, वित्त निदेशक पी.के. सेन, प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, उपप्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह, सीएओ संतोष महतो, ओएसडी डॉ. पी.एस. शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ. विजय शंकर सिंह, डॉ. रणवीर कुमार, एन.एस. मुखोपाध्याय, दीपक वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











