---Advertisement---

जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा पहुंची महुआडांड, राशन डीलरों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

On: December 14, 2023 1:53 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

* 20 दिसंबर तक सौ प्रतिशत हर हाल में राशन वितरण करने का दिया सख्त निर्देश।

* छह माह से अधिक समय से राशन नही लेने वाले कार्डधारियों की सुची सौंपे, राशन कार्ड किया जायेगा डिलेट।

महुआडांड (लातेहार):- जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा गुरुवार को महुआडांड का दौरा कर महुआडांड प्रखण्ड सभागार में डीलरों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में गोदाम मैनेजर संजय मिंज, डीएसओ कार्यालय के आशीष यादव, डीलर संघ के अध्यक्ष रामदत्त प्रसाद, मंगल सोनी, बद्रीनाथ प्रसाद, अशोक प्रसाद, किशोरी प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, शेरू खान, अनुप कुमार पांडेय, सत्येंद्र प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता आदि समेत लगभग सभी राशन दुकानदार एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्य मौजूद थे। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने कहा कि दबे कुचले एवं आर्थिक से कमजोर लोगों के लिए सरकार के द्वारा राशन वितरण की व्यवस्था कि गई है। इसमें बहानेबाजी या लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने डीलरों को 20 दिसंबर तक सौ प्रतिशत हर हाल में राशन वितरण करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने राशन वितरण नही करने वाले डीलरों से बारी बारी से अब तक राशन वितरण नही करने का कारण पुछा व ससमय राशन वितरण करने का निर्देश दिया अन्यथा कारवाई करने की बात कही। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने छह माह से अधिक समय से राशन नही लेने वाले कार्डधारियों की सूची उचित कारण लिखकर तत्काल सौंपने का निर्देश दिया ताकि इन कार्डधारियों का कार्ड रद्द किया जा सके।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मी लकड़ा ने उपस्थित डीलरों को डुप्लीकेट यूआईडी, शादी-शुदा, मृत, डबल कार्डधारी लाभुकों की सूची भी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ईमानदारी पूर्वक काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप अच्छे से काम किजिएगा तो हम भी साथ मे खड़े रहेंगे। गलत करने पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मी लकड़ा ने राशन वितरण करने के समय डीलरों को आ रही परेशानी एवं समस्याओं से भी अवगत हुए एवं उनके निराकरण की बात कही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: व्यवसायियों का फोन नंबर प्रिंस खान गैंग को मुहैया कराने वाले किशन पुलिस के हत्थे चढ़ा,किया बड़ा खुलासा

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान