---Advertisement---

करो योग रहो निरोग’,योग करें, रोज करें’ के संकल्प संग 8 दिवसीय पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न

On: September 30, 2025 7:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जी टाउन क्लब मैदान, बिष्टुपुर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।

शिविर के मुख्य संचालक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में योग, आयुर्वेद, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी अपने-अपने घरों के आसपास नए योग कक्षा का विस्तार करेंगे

फिर मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में संपन्न होगा। शिविर में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

समापन समारोह में भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार, सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया, वरिष्ठ योग शिक्षक रामलाल भारती, शिव प्रसाद सिंह, एडवोकेट सतीश सिंह, एडवोकेट गुलाब सिंह, महिला वरिष्ठ योग शिक्षिका शीला गुप्ता, आरती सिन्हा, पतंजलि जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: व्यवसायियों का फोन नंबर प्रिंस खान गैंग को मुहैया कराने वाले किशन पुलिस के हत्थे चढ़ा,किया बड़ा खुलासा

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव,पूर्व सीएम चंपई बोले रिंकू सिंह की भारी बहुमत से होगी जीत

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव जीत चुकी हैं रिंकू सिंह:डॉ.दिनेशानंद गोस्वामी

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : जनसंपर्क अभियान में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह ने भरी हुंकार “विकास की नई ईंटें जोड़कर गढ़ेंगे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य”

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी,बोली…!

जनसेवा व विकास के संकल्प के साथ जुगसलाई के वार्ड 12 से दीपक अग्रवाल रामूका ने तेज किया जन संपर्क अभियान