---Advertisement---

गढ़वा: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

On: July 1, 2025 4:04 PM
---Advertisement---

पिन्टू कुमार

गढ़वा: आज डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा की ओर से नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को गुलदस्ता भेंटकर उनके मानव सेवा के कार्यों की सराहना की गई एवं उन्हें प्रोत्साहित किया गया।


“इस मौके पर अध्यक्ष संतोष केशरी ने कहा कि, डॉक्टर इस धरती पर भगवान का रूप होते हैं। वह न केवल रोगों का उपचार करते हैं, बल्कि अपने सेवा-भाव, समर्पण और करुणा से समाज में नया जीवन भी भरते हैं।”


आज इस अवसर पर डॉक्टर पंकज प्रभात, डॉ. असद, डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. अमन केसरी,डॉक्टर मस्जबीन, डॉक्टर पी कसमूर को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

सभा के द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि भविष्य में समय-समय पर ऐसे सामाजिक आयोजनों के माध्यम से डॉक्टरों के योगदान को सम्मानित किया जाता रहेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से केसरवानी वैश्य सभा के उपाध्यक्ष रवि केशरी, महामंत्री मंटू केशरी,तरुण सभा के उपाध्यक्ष आकाश केशरी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now