जमशेदपुर:जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती डॉली मल्लिक ने चुनावी अभियान के तहत प्रसिद्ध समाजसेवी पप्पू सिंह से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पप्पू सिंह ने उन्हें जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके कार्य सराहनीय रहे हैं और जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी।
डॉली मल्लिक ने कहा कि उनका उद्देश्य जुगसलाई को स्वच्छ, सुरक्षित और विकासशील नगर बनाना है। उन्होंने जनसमर्थन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
इस मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।









