---Advertisement---

डीपीएस रांची ने जीता नेशनल मैप क्विज का खिताब

On: October 10, 2025 9:48 PM
---Advertisement---

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (आईएनसीए) नेशनल मैप क्विज 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

धैर्य बर्नवाल (कक्षा 10), आदित्य यशस्वी सिंह (कक्षा 10) और यथार्थ अग्रवाल (कक्षा 8) की टीम ने देशभर की प्रतिस्पर्धी टीमों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नक्शानिर्माण और मानचित्र-आधारित अध्ययन में उनकी गहरी समझ और दक्षता ने उन्हें यह विशिष्ट सफलता दिलाई।

इन विद्यार्थियों को उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मानस्वरूप 45वें आईएनसीए इंटरनेशनल कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जो 21 नवम्बर 2025 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, गया में आयोजित होगा। इस अवसर पर उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

विद्यालय की एक अन्य टीम अद्विता अलंकरिता (कक्षा 10), अर्नव राणा (कक्षा 9) और आदर्श गुप्ता (कक्षा 8)  ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया और पांचवां सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए आईएनसीए शाखा द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह डीपीएस रांची के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन उनके परिश्रम, अनुशासन और सीखने की लगन का प्रमाण है। मैं धैर्य, आदित्य, यथार्थ, अद्विता, अर्नव और आदर्श को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ। मुझे विश्वास है कि यह सफलता उन्हें और अन्य विद्यार्थियों को नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित करेगी।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद