---Advertisement---

बढ़ते तापमान में जीवन अस्त-व्यस्त, कठिनाइयों का करना पड़ रहा है सामना।

On: April 19, 2024 1:29 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते तापमान में जीवन अस्त-व्यस्त होता दिख रहा है। लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आसमान से आग का गोला बनकर बरस रही सूर्य की तपिश लोगों को परेशान कर रही है । सिल्ली में लगातार पारा सातवें आसमान पर जा रहा है। गर्मी की तपिश के कारण लोग परेशान हैं। जिस कारण लोग अब बाहर निकलने से पहले कई बार सोचने को विवश है। लोगों का कहना है कि गर्मी के तपिश के कारण कामकाज सहित बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरकार ने हीट वेव चलने की बात जरूर कही है लेकिन सरकार को स्कूल के टाइमिंग में परिवर्तन लाना चाहिए ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके। लोगों ने कहा कि गर्मी को देखते हुए हम लोग सत्तू बेल का शरबत सहित अन्य पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं, ताकि सेहत ठीक रह सके और शरीर में
ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहते हैं । सरकार को जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि