---Advertisement---

रोस्टर घोटाले के कारण आरक्षी की नियुक्ति के विज्ञापन में ओबीसी का आरक्षण शून्य, सीएम से जांच की मांग – राजेश कुमार गुप्ता

On: December 24, 2023 5:43 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- ‘रोस्टर घोटाले के कारण राज्य में होने वाले 8919 आरक्षियों की नियुक्ति के विज्ञापन में ओबीसी का आरक्षण शून्य है।’ उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस बयान में कहा है।
उन्होंने कहा कि आरक्षियों की नियुक्ति में ओबीसी का आरक्षण शून्य करने के कारण गांव से शहर तक के अभ्यर्थियों में इस विषय को लेकर भारी आक्रोश है।
श्री गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने रोस्टर घोटाले की जांच करने की मांग को उठाया था।
इधर लगातार देखा जा रहा है कि जेपीएससी या जेएसएससी जो भी नियुक्तियां निकाल रही है, उसमें ओबीसी को न्यूनतम आरक्षण का प्रावधान किया जा रहा है, और इसका कारण बताया जाता है कि रोस्टर में ओबीसी का पद रिक्त नहीं है। जबकि इसका एकमात्र कारण रोस्टर में घोटाला है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करता है कि अभिलंब रोस्टर घोटाले की जांच पड़ताल कर घोटाला करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें। तभी ओबीसी का हक, अधिकार मिल पाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now