---Advertisement---

ब्लॉक के कारण रांची रेल मंडल से गुजरने वाली 20 ट्रेनों का परिचालन रद्द, इन ट्रेनों के रूट में बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

On: July 5, 2024 6:11 AM
---Advertisement---

रांची: रांची रेल मंडल के हटिया मुरी रेल खंड के अंतर्गत आने वाले किता स्टेशन में रेलवे 7 जुलाई को विकास कार्य हेतु मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा व रांची रेल मंडल से गुजरने वाली 20 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है। मेगा ब्लॉक 7 जुलाई की सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा। मेगा ब्लॉक का प्रभाव चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

7 जुलाई को ट्रेन नंबर 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर18036/18035 हटिया-खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर 13303/13304 धनबाद-रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर 03598/03597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर 08696/08695 रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर13319/13320 दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर 13504/13503 हटिया-बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


7 जुलाई को ट्रेन नंबर18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7 जुलाई को ट्रेन नंबर 12365/12366 पटना-रांची-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

चक्रधरपुर मंडल में छह जुलाई को विकास का काम होगा। ऐसे में 18601-18602 टाटा-हटिया-टाटा एक्सप्रेस छह जुलाई को रद्द रहेगी। इसके अलावा 08151-08152 टाटा-बरकाकाना-टाटा पैसेंजर स्पेशल, 08133-08134 टाटा-गुवा-टाटा मेमू स्पेशल सहित 08698-08697 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू स्पेशल को भी छह जुलाई को रद्द किया गया है।

वहीं, 13301-13302 धनबाद-टाटा-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस छह जुलाई को आद्रा स्टेशन पर ही शार्ट टर्मिनेट रहेगी और यह ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी बल्कि यहीं से डाउन रैक बनकर धनबाद जाएगी।

इसके अलावा 08173-08174 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू स्पेशल को भी पुरुलिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और यह ट्रेन भी पुरुलिया से टाटानगर के बीच रद्द रहेगी।

दो ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

विकास कार्य को लेकर 7 जुलाई को 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी और ये ट्रेन बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया से टाटानगर होकर आएगी। इसके अलावा 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस पांच जुलाई को बरकाकाना, मेसरा से रांची होकर चलेगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

VIDEO: पाकिस्तान की बाचा खान यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान, मचा बवाल; 4 स्टूडेंट्स को काॅलेज से निकाला

जमशेदपुर:टिनप्लेट गुरुद्वारा साध संगत ने सीजीपीसी प्रधान को ज्ञापन सौंपा, गुरदयाल मनवाल को प्रधान बनाने या चुनाव कराने की मांग

गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, लघु सिंचाई कार्यालय का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विक्रम शर्मा की हत्यारों की तलाश में देहरादून पुलिस जमशेदपुर में, तीन सीसीटीवी फुटेज में दिखे!

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

हजारीबाग में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक, 24 घंटे के अंदर 7वीं मौत; वन विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश