विधायक विकास मुंडा की पहल से तमाड़-अड़की में डिग्री कॉलेज की सौगात, युवाओं का सपना होगा साकार

On: March 18, 2025 8:20 AM

---Advertisement---
संवाददाता – अमित दत्ता
स्थानीय छात्रों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, उच्च शिक्षा के लिए खुले नए द्वार
बुंडू/तमाड़: शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने तमाड़ और अड़की प्रखंड के युवाओं को बड़ी सौगात दी है।उनके प्रयासों से क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कॉलेज न केवल उच्च शिक्षा के द्वार खोलेगा बल्कि क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। तमाड़ और अड़की प्रखंड शिक्षा के लिहाज से अब तक पिछड़े रहे हैं। यहां के छात्रों को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए रांची, चाईबासा या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती थी, बल्कि कई प्रतिभाशाली छात्र संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे। विधायक विकास मुंडा ने चुनाव के दौरान क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करते हुए डिग्री कॉलेज स्थापना की पहल की है।
ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर
इस डिग्री कॉलेज की स्थापना से न केवल तमाड़ और अड़की के छात्र बल्कि आसपास के अन्य ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थी भी लाभान्वित होंगे। विशेष रूप से अड़की जैसे दूरस्थ इलाकों के छात्रों को इसका सबसे अधिक फायदा मिलेगा, जहां उच्च शिक्षा के लिए अब तक कोई मजबूत व्यवस्था नहीं थी।इस पहल से छात्रों को न केवल अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी,बल्कि उनके करियर निर्माण के लिए भी नए रास्ते खुलेंगे। शिक्षा के अभाव में जो युवा नौकरी या उच्च अध्ययन के अवसरों से वंचित रह जाते थे, अब उनके लिए आगे बढ़ने के नए द्वार खुलेंगे।
जनता ने जताया आभार, खुशी की लहर
इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों ने विधायक विकास कुमार मुंडा का आभार जताया है। जनता का मानना है कि यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को भी सुधारने में मदद करेगा। स्थानीय निवासी मंगल सिंह सोय ने कहा, “हमारे बच्चों को अब उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। यह हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वहीं, समाजसेवी संतु गुड़िया ने कहा,”विधायक विकास मुंडा ने जो पहल की है, उससे आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य मिलेगा।
“समारोह में गणमान्य लोग हुए शामिल“
डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और बुद्धिजीवी शामिल हुए। प्रमुख रूप से गणेश महतो, ललित महतो,गिरिधारी सिंह मुंडा,अजय सिंह मुंडा,आनंद बड़ाईक,अतिन सिंह मुंडा, मुरसी सोय,प्रताप सिंह मुंडा, रंजीत सोय और सहदेव आलम उपस्थित रहे।
नए शिक्षा युग की शुरुआत
यह कॉलेज तमाड़ और अड़की क्षेत्र में उच्च शिक्षा की क्रांति लाने का काम करेगा। इससे शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इस कदम से यह साफ है कि विधायक विकास कुमार मुंडा केवल चुनावी वादे नहीं, बल्कि उन वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। उनकी इस पहल से तमाड़ और अड़की के युवाओं को शिक्षा का नया उजाला मिलेगा, जो आने वाले वर्षों में क्षेत्र के संपूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।