---Advertisement---

अफसरों की लापरवाही से दबंग राशन डीलर गरीबों के राशन पर डाल रहे है डाका,अब होगी जाँच..?

On: August 18, 2023 6:10 AM
---Advertisement---

डीलर द्वारा तीन माह का राशन नहीं मिलने पर एसडीओ से की शिकायत

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):– केंद्र हो या राज्य सरकार भले ही हर गरीब को राशन के लिए करोड़ों रुपये खर्च रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यहाँ अफसरों की लापरवाही से दबंग राशन डीलर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। उन्हें किसी का डर नहीं है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कोटेदार इतने बेफिक्र हैं कि किसी से भी शिकायत करने की बात खुद कहते हैं। राशन उपलब्ध कराने के लिए भले ही बायोमेट्रिक व्यवस्था कर दी गई हो परंतु गरीबों के राशन पर डाका बंद नहीं हो सका है। प्रखंड के कधवन ग्राम स्थित भुइयाँ टोला के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर तीन माह का राशन नही देने का आरोप लगाते हुये जांचोपरांत कार्रवाई करने तथा राशन दिलाने की मांग किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि जनवितरण प्रणाली की दुकानदार इसरत बीबी जो महिला स्वयं सहायता समूह से है,इनके द्वारा लाभुकों को विगत तीन माह से राशन नही दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि तराजू पर ईंट पत्थर रखकर यह कहते हुये अंगूठा लगवाया गया कि अंगूठा लगाइएगा तभी राशन मिलेगा। अंगूठा लगवाने के बाद कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा राशन प्राप्त नही हुआ है,जब राशन मिलेगा तो देंगें।

गहनता पूर्वक होगी जांच, दोषी के विरुद्ध होगी कार्रवाई : एसडीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि लाभुकों ने शिकायत की है। जिसकी जांच कर राशन डीलर के विरुद्ध उचित करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के निवाला पर डाका डालने वालों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा।

इन कार्डधारियों ने की शिकायत

आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालो में हजरत अली,नरेश भुइयां, देनु भुइयां, करमी कुँवर, विनीता देवी, हरिहर भुइयां, लालती कुँवर, रीता देवी, राजकुमारी देवी, शम्भू सेठ, पंकज भुइयां, मूरति देवी, मीना देवी, चम्पा देवी, दुलारी कुँवर, बसंती देवी, चिन्ता देवी,सकीबा बीबी, पनवा देवी, विनोद सेठ, मनता देवी सहित 71 ग्रामीण लाभुकों के नाम शामिल है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल