---Advertisement---

डुमरी वि०स० उपचुनाव,झामुमो कैंडिडेट तय कर टाईट,भाजपा और आजसू में हो रही फाइट..! जाने क्यों

On: August 10, 2023 1:55 PM
---Advertisement---

रिपोर्ट सतीश सिन्हा

डुमरी विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुकी है। झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन ने अपनी पार्टी की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को टिकट देने का मन बना चुकी है। इस तरह झामुमो ने अपना दांव चल दिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी और आजसू किसी ने अपना उम्मीदवार नहीं घोषित किया है या संयुक्त रूप से भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।जबकि दोनों में इस बार गठबंधन में चुनाव लड़ने की चर्चा थी। परंतु अब तक यह नहीं तय हुआ है कि आजसू अपना कैंडिडेट देगी या भाजपा अपना कैंडिडेट देगी। अब तक यह खबर नहीं है कि किसके नाम पर चर्चा हो रही है। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चर्चा है कि पिछले चुनाव परिणाम आधार पर आजसू अपनी दावेदार पेश कर सकती है। आजसू ऐसा इसलिए करना चाह रहा है क्योंकि साल 2019 के चुनाव आजसू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर थी। हालांकि यह भी है कि आजसू और भाजपा के बीच वोटों का अंतर महज 827 ही रहा है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। उम्मीदवारों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को होगी। वैसे उम्मीदवार जो चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे वे 21 अगस्त को अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को होगी। मर्तों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।डूमरी उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

सूत्रों का कहना है कि 17 अगस्त को JMM प्रत्याशी बेबी देवी करेंगी नामांकन। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब हो कि चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। उम्मीदवारों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को होगी। वैसे उम्मीदवार जो चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे वे 21 अगस्त को अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को होगी। मर्तों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।डूमरी उपचुनाव के लिए न ही आजसू और न ही भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम का पत्ता खोला है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी

झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 6450 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक बजट किया पेश