---Advertisement---

बागबेड़ा कॉलोनी 4 नंबर रोड में दुर्गा पूजा विवादों के साए में, पहुंची प्रशासन और पुलिस

On: August 6, 2023 4:46 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : अक्सर पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में रहने वाले बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 दुर्गा पूजा इस समय विवादों के साये में आ गई है। वर्षों से संग में पूजा आयोजित कर रहे माई दरबार कमेटी और श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के बीच ठन गई है। विवाद इस कदर बढ़ा कि मौके पर प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करने के प्रयास में लगी हुई है।

गौरतलब हो कि यह पंडाल अक्सर सुर्खियों में रहा है। पिछले तकरीबन 60 वर्षों से यहां दुर्गा पूजा होता चला आ रहा है। पिछले तकरीबन एक दशक से या पूजा पंडाल सुर्खियों में रहा है।

बहरहाल अब दोनों पक्षों के बीच विवाद के चलते दुर्गा पूजा पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।

दूसरी ओर खबरों के मुताबिक सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बागबेड़ा कॉलोनी दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के लाइसेंसधारी पवन ओझा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए पारित किया गया जिसे सर्वसम्मति से समाजसेवी अनिल सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी भी बनाई गई है।

नव नियुक्त श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा पूरे हर्षोल्लास एवं भव्य तरीका से मनाया जाएगा। इसमें सारे लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अध्यक्ष अनिल सिंह ने आगे कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण के लिए बंगाल के मेदिनीपुर के कारीगरों को औडर दे दी गई है। जो कि पूरे जमशेदपुर में आकर्षक का केंद्र रहेगा। अंत में श्री सिंह ने कहा कि 1 सप्ताह के अंदर कमेटी का विस्तार कर दी जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि